Etah News: अभी तक नहीं बन सकी अलीगंज रोड, विधायक बोले बैठ जाउंगा धरने पर

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: एटा- अलीगंज की सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। विधायक सत्यपाल सिंह ने कहा कि अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ, तो वे धरने पर बैठेंगे। एक्सईएन ने आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोग अब सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Etah News: अभी तक नहीं बन सकी अलीगंज रोड, विधायक बोले बैठ जाउंगा धरने पर

Etah News: शासन की ओर से बजट भी दे दिया। बांड भी बन गया। इसके बाद भी एटा अलीगंज रोड नहीं बन सकी। बस इनता भर सा हो गया कि एक दो स्थानों पर गिट्टी डाल दी गई। सैकड़ों की संख्या में गड्ढे होने के कारण चलना मुश्किल हो गया। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठोर ने सड़क न बनने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। गुरुवार को विधायक सत्यपाल सिंह अलीगंज से एटा आए थे। करंट से युवक की मौत होने पर वह पोस्टमार्टम पर खड़े थे। इसी समय कई लोगों ने एटा अलीगंज सड़क के खराब होने की शिकायत की। विधायक ने बताया कि सरकार से पैसा मंजूर करा दिया। पूरी कार्रवाई करा दी गई। इसके बाद भी लगातार प्रयास के बाद विभाग सड़क नहीं बनवा पा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ललित अग्रवाल को फोन किया कि एक्सईएन साहब सड़क क्यों नहीं बन पा रही है। टेंडर से लेकर पैसे तक की पूरी व्यवस्था होने के बाद आज तक काम क्यों नहीं शुरू हो सका। क्षेत्र के लोग रोजाना शिकायतें कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो हम धरने पर बैठ जाएंगे। इस कार्य को क्यों नहीं निपटा रहे हो। फोन पर एक्सईएन की ओर से एक बार फिर से आश्वासन दिया गया।

खराब सड़क की स्थिति

मालूम हो कि लगभग 52 किलोमीटर लंबा एटा-अलीगंज मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह बदहाल हो चुका है। विशेष रूप से कस्बा धुमरी और बागवला गांव के समीप सड़क का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त नजर आ रहा है, सड़क पर कई-कई फीट गहरे और बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इनमें बारिश और स्थानीय घरों का गंदा पानी, कीचड़ भरा हुआ है। इन गड्ढों में आए दिन बाइक और कार सवार अनियंत्रित होकर फंस रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। वहीं कस्बा धुमरी के स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर उड़ती धूल और जलभराव के कारण उनका व्यापार भी पूरी तरह चौपट हो गया है। इतना ही नहीं संबंधित विभाग और ठेकेदार की उदासीनता से तंग आकर अब क्षेत्रीय लोग सोशल मीडिया पर सड़क की बदहाली का लाइव वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

स्थायी समाधान की आशा

एटा से अलीगंज तक सड़क को बनवाने के लिए पैसा स्वीकृत किया था। इसके बाद भी अभी तक सड़क नहीं बन पा रही है। अलीगंज रोड पर सबसे अधिक लोग एटा के लिए आते हैं। रोजाना क्षेत्र के लोग हमसे शिकायत कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। इस कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है।-सत्यपाल सिंह राठोर, विधायक अलीगंज

एटा-अलीगंज मार्ग को बवनाया जाएगा। 3.56 कारोड़ का अनुबंधित हुआ है। कुछ स्थानों पर कार्यदायी संस्था ने काम करने के बाद फिर से बंद कर दिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। -ललित कुमार अग्रवाल, एक्सईएन, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी, एटा।

सामान्य प्रश्न

एटा-अलीगंज सड़क की स्थिति के बारे में क्या जानकारी दी गई है?
एटा-अलीगंज सड़क लगभग 52 किलोमीटर लंबी है और जगह-जगह से बदहाल है, खासकर धुमरी और बागवला गांव के पास।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsEtah News: अभी तक नहीं बन सकी अलीगंज रोड, विधायक बोले बैठ जाउंगा धरने पर