
एटा-बरहन रेल लाइन पर बन रहे पांच रेलवे अंडरपास
Etah News - उत्तर मध्य रेलवे जिले में एटा-बरहन रेल लाइन पर पांच रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को रेलवे क्रॉसिंग से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। अंडरपास बनने से दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और कृषि उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी। कुल निर्माण लागत 20 करोड़ रुपये से अधिक है।
उत्तर मध्य रेलवे जिले के अंदर पड़ने वाली पांच रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण करा रहा है। इनके बनने के बाद संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रेलवे क्रॉसिंग संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। एटा-बरहन रेल लाइन पर पड़ने वाले गांव जवाहपुर कमसान, बाबसा, नगला सेवा, ताज खेरिया और पुन्हैरा में रेलवे क्रॉसिंग बनाने के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के साथ टेंडर संबंधी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। इसके बाद बबसा एवं नगला सेवा क्रॉसिंग पर रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा अन्य तीन रेलवे क्रॉसिंग पर भी जल्द ही अंडरपास का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

बता दे कि पांचों अंडरपास बनने के बाद संबंधित क्षेत्रों के लोगों को रेलवे लाइन पार करने से होने वाली दुर्घटनाओं के खतरे से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा। क्रॉसिंग बंद होने से होने वाली समय की बर्बादी खत्म होगी, जिससे लोग अपने गंतव्य तक तेजी से पहुंच सकेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से कृषि उत्पादों और अन्य वस्तुओं का परिवहन आसान होगा, जिसका लाभ स्थानीय किसानों और व्यापारियों को मिलेगा। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं आएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं बेहतर होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पांच स्थानों पर रेलवे अंडरपास का निर्माण 20 करोड़ से अधिक के बजट से किया जा रहा हैं। एटा-बरहन रेल लाइन की अधिकांश क्रॉसिंग पर आरओवी, आरयूवी का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे कि क्षेत्र के लोग सुरक्षित और सुगम आवागमन कर सकें। रेलवे, यात्रियों के साथ स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।-अमित कुमार सिंह, पीआरओ, उमरे, प्रयागराज, मंडल।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




