अलीगंज में स्टेडियम परिसर, जैथरा में गांधी स्मारक स्कूल परिसर बनेगा हेलीपैड
Etah News - अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थाई हेलीपैड निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद भूमि का चयन किया गया है। यह हेलीपैड आपातकालीन सेवाओं और वीआईपी आवागमन में मदद करेगा। निर्माण कार्य एस्टीमेट स्वीकृत होते ही प्रारंभ किया जाएगा।

शासन की कार्ययोजना और मंशा के अनुरूप अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थाई हेलीपैड निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन स्तर से निर्देश जारी होने के बाद कार्य की प्रक्रिया शुरु हो गई है। स्थाई हेलीपैड का निर्माण होने से आपातकालीन सेवाओं, वीआईपी आवागमन और प्रशासनिक गतिविधियों में मदद मिलेगी। जिसे लेकर भूमि का चयन किया गया है। शासन से एस्टीमेट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया जाएगा। अलीगंज क्षेत्र में कायमगंज रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चयनित की गई है वहीं जैथरा क्षेत्र में गांधी स्मारक स्कूल परिसर में हेलीपैड के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित की गई है।
दोनों ही स्थानों को रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रीय प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। स्थल चयन और निरीक्षण की प्रक्रिया एसडीएम जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में हुई। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, सुरक्षा मानकों और तकनीकी आवश्यकताओं का गहन परीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अभियंता अनुभव कुमार, एसडीओ अतुल कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने मौके पर आवश्यक माप-जोख कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



