ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटापेट्रोल, डीजल के मूल्यों को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल के मूल्यों को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने लगातार पेट्रोल, डीजल पर बढने वाली महंगाई को रोकने को लेकर कलक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी पदाधिकारियों ने सरकार...

पेट्रोल, डीजल के मूल्यों को लेकर कांग्रेसियों का  प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,एटाMon, 16 Mar 2020 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने लगातार पेट्रोल, डीजल पर बढ़ने वाली महंगाई को रोकने को लेकर कलक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारे बाजी करते हुए राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एवं प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

धरना प्रदर्शन में पार्टी जिलाध्यक्ष ऐकेश लोधी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जगत में तेल के दाम घटने पर भी केन्द्र एवं राज्य सरकारें दमों में निरंतर वृद्धि करते जा रहीं हैं। किसान परेशान हो रहा है। इस अवसर पर सचिन राना, नीरज यादव, नौसाद अली, गगन सविता, रामपाल सिंह, रामकुमार सक्सेना, विनीत परासर, आदर्श मिश्रा, रेखा, नीलमाराज, संजू, अनिल सोलंकी, संजय कुमार, देवेन्द्री देवी, मोहम्मद इरफान, धर्मेन्द्र, राजेश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें