सम्पूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायतों में से आठ का तत्काल निस्तारण

Mar 07, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - अलीगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम प्रेमरंजन सिंह और एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने शिकायतों की सुनवाई की। 23 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण हुआ। एसएसपी ने पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायतों में से आठ का तत्काल निस्तारण

माह के प्रथम शनिवार को अलीगंज तहसील सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम प्रेमरंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई कर निस्तारण कराया। डीएम ने कहा कि फरियादियों की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। अलीगंज तहसील में कुल 23 शिकायती प्रार्थना में से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील एटा में एडीएम लालता प्रसाद ने 10 शिकायती प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर दो का निस्तारण कराया। जलेसर में 6 प्रार्थना पत्र में से एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण किया गया।

अलीगंज तहसील दिवस में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, परियोजना निदेशक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।