रंगों के बीच भी सेवा का संकल्प: ड्यूटी संग मनाई होली, कर्मियों ने बांटी खुशियां

Feb 28, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। अस्पताल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और मरीजों की देखभाल नियमित रूप से जारी रही।

रंगों के बीच भी सेवा का संकल्प: ड्यूटी संग मनाई होली, कर्मियों ने बांटी खुशियां

अलीगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में होली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। ड्यूटी के बीच समय निकालकर परिचारिकाओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए शुभकामनाएं दीं। अस्पताल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि होली मिलन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। मरीजों की देखभाल और उपचार की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रही। इस अवसर पर चिकित्सक प्रतीक्षा यादव, परिचारिका रवीना यादव, उमा राजपूत, दिव्या, राधा यादव और निशा मौजूद रहीं। वहीं प्रयोगशाला तकनीकज्ञ आकाश राजपूत, वार्ड आया पुष्पा तथा सफाई कर्मचारी रानी भी कार्यक्रम में शामिल रहीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों और उनके तीमारदारों को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और संयमित ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

होली मिलन के दौरान पूरे परिसर में सौहार्दपूर्ण और उत्सवी माहौल बना रहा। चिकित्सक प्रतीक्षा यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। अस्पताल जैसे सेवा स्थल पर इस प्रकार के आयोजनों से कर्मचारियों के बीच समन्वय और सहयोग की भावना मजबूत होती है, जिसका लाभ मरीजों को मिलता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।