Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCMO Inspects Ali Ganj Community Health Center Focus on Patient Care and Services
सीएमओ ने किया सीएचसी अलीगंज का निरीक्षण

सीएमओ ने किया सीएचसी अलीगंज का निरीक्षण

संक्षेप:

Etah News - रविवार को सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति, स्टाफ की उपस्थिति और उपचार सेवाओं की जानकारी ली। 11 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 10 की रिपोर्ट संतोषजनक थी। उन्होंने टीबी मरीजों को दिशा-निर्देश दिए और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की।

Nov 30, 2025 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

रविवार दोपहर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज का निरीक्षण किया।सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्टाफ की उपस्थिति, कार्यप्रणाली तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने भर्ती मरीजों की स्थिति के बारे में भी पूछा। प्रसवोत्तर वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला से भी उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं और उपचार व्यवस्था पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बताया कि 11 मरीजों की जांच की गई। इनमें 10 मरीजों की जांच रिपोर्ट संतोष जनक पाई गई। वहीं नयागांव में टीबी मरीजों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अतिरिक्त उन्होंने अलीपुर का निरीक्षण कर मेला क्षेत्र में लगने वाली चिकित्सा व्यवस्था की भी समीक्षा की और बताया कि 195 प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण होनी चाहिए। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम भी जनपद में सुचारू रूप से संचालित है, जिसका निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। पूरे जनपद में 26 टीमें विभिन्न उपकेंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दिए और बेहतर सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए।