ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटामास्क की कहने पर पुलिसकर्मी से भिड़े, 11 पर रिपोर्ट

मास्क की कहने पर पुलिसकर्मी से भिड़े, 11 पर रिपोर्ट

मास्क लगाने की कहने पर कुछ लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। पुलिस पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट सिपाही...

मास्क की कहने पर पुलिसकर्मी से भिड़े, 11 पर रिपोर्ट
हिन्दुस्तान टीम,एटाMon, 03 May 2021 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मास्क लगाने की कहने पर कुछ लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। पुलिस पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट सिपाही ने दर्ज कराई है।

जनपद के थाना अवागढ़ में पीआरबी में तैनात सिपाही नरेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को चेकिंग करते हुए मोहल्ला अखाड़ा चौराहा के पास पहुंचे। आरोप है कि आरोपी रेनू उर्फ राजा निवासी मोहल्ला अखाड़ा बिना मास्क के घूम रहा था। जिसे पुलिस ने मास्क लगाने को कहा। जिस पर वह भड़क गया। आरोप है कि साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से प्रहार भी किया। जानकारी पर अन्य थाना पुलिस पहुंचती। इससे पहले ही सभी आरोपी भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने ग्यारह आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें