Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsChild Rescued from Locked Bolero During Aeta Festival Police Warns Parents
बालक को बोलरो में बंद कर मेला देखने चले गए देवर भाभी

बालक को बोलरो में बंद कर मेला देखने चले गए देवर भाभी

संक्षेप:

Etah News - एटा महोत्सव में देवर-भाभी ने दो वर्षीय बच्चे को बोलेरो में बंद कर मेला देखने चले गए। बच्चे के रोने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में माता-पिता ने आकर भीड़ का सामना किया। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत न करें।

Jan 23, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

एटा महोत्सव देखने आए देवर-भाभी मासूम बच्चे को बोलेरो में बंदकर चले गए। काफी देरतक नहीं आए तो बालक रोने लगा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बालक को गाड़ी से बाहर निकाला। कुछ देरबाद उसकी मां और अन्य परिवार के लोग पहुंच गए। गुरुवार की रात करीब दस बजे एटा महोत्सव में कार्यक्रम चल रहे थे। एक बोलेरो में सकीट से मेला देखने के लिए दो लोग आए थे। इनके पास दो बच्चे थे। एक गोद में था और दूसरा करीब दो वर्ष के आसपास था। कार में सवार दोनों लोग दो वर्षीय बच्चे को कार में बंदकर मेला देखने के लिए चले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काफी देर तक जब कोई नहीं आया तो कार में बैठा बालक रोने लगा। बच्चे को देख आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी मेला में आए हुए लोगों को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस बीच किसी तरह बोलरो को खोलकर बच्चे को बाहर निकाला गया। मेला देखने के बाद महिला और पुरूष आए तो भीड़ आक्रोशित हो गई। दोनों को खूब खरी खोटी सुनाई। युवक ने बताया कि हम गों को गाड़ी से निकले अधिक समय नहीं हुआ था। बालक मोबाइल फोन देख रहा था। इसलिए छोड़ गए थे। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को जाने दिया। रात में जानकारी मिली थी कि एक बच्चा बोलरो में बंद है। इस पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बाहर निकाला लिया था। बोलेरो में आए लोगों को चेतावनी दी गई है कि इस तरह की कृत्य फिर से नहीं होनी चाहिए। राजेश कुमार, सीओ सिटी