ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाअलीगंज में करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

अलीगंज में करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

जसरथपुर क्षेत्र में विद्युत पोल में करंट आने से दूसरी मौत हुई है। इस बार विद्युत पोल में करंट आने से मासूम की जान चली गई है। जिला अस्पताल पहुंचे प्रधान, ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश पोल में करंट...

अलीगंज में करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 22 Sep 2019 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जसरथपुर क्षेत्र में विद्युत पोल में करंट आने से दूसरी मौत हुई है। इस बार विद्युत पोल में करंट आने से मासूम की जान चली गई है। जिला अस्पताल पहुंचे प्रधान, ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश पोल में करंट दौड़ रहा है।

थाना जसरथपुर के गांव नगला उम्मेद निवासी अनीस उर्फ नीतेश (04) पुत्र छविराम रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। कुछ दूरी पर विद्युत पोल लगा हुआ है। जिसमें पहले से करंट आ रहा था। सुबह सात बजे मासूम खेलते हुए विद्युत पोल के पास पहुंच गया। करंट लगने से मासूम की मौत हो गई। परिवारीजन स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कुछ दिन पूर्व ही जसरथपुर क्षेत्र में पोल में करंट आने से किसान की मौत हुई थी। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अधिकांश विद्युत पोलों में दौड़ रहा है करंट

एटा। जिला अस्पताल पहुंचे प्रधान लोकपाल सिंह शाक्य, रविन्द्र सिंह, रामखिलाड़ी, बालिस्टर सिंह, लाखन सिंह आदि ने बताया कि ज्यादातर विद्युत पोल में करंट दौड़ रहा है। इससे पहले भैंस भी मर चुकी है। शिकायत के बाद भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। जसरथपुर क्षेत्र में करंट से दूसरी मौत है। प्रधान बताते है कि कुछ दिन पूर्व किला रोड पर कॉलेज है वहां से विद्युत लाइन जा रही है जिसमें जोरदार धमाका हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें