अलीगंज में सीओ कार्यालय और पुलिस चौकी के लिए जमीन मिली

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का उद्घाटन एटा में हुआ, लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही यह सेवा ठंडी पड़ गई। बसों की लचर व्यवस्था के कारण स्थानीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बसें एटा से वापस नहीं लौटतीं, जिससे लोगों की सुविधा प्रभावित हो रही है।

अलीगंज में सीओ कार्यालय और पुलिस चौकी के लिए जमीन मिली

बीते शुक्रवार को बड़े ही जोर-शोर और तामझाम के साथ राजा का रामपुर से एटा के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा एक सप्ताह के अंदर ही ठंडी पड़ गई। परिवहन सेवा लाभ अब क्षेत्र की आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। उद्घाटन के अगले ही दिन से बस सेवा की लचर व्यवस्था के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और एटा डिपो एआरएम नरेश गुप्ता ने राजा का रामपुर से हरी झंडी दिखाकर तीन बसों को रवाना किया था। परिवहन निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि यह बसें ग्रामीण जनता की सुविधा के लिए क्षेत्र के दो चक्कर लगाएंगी। रामपुर से सुबह एटा जाने के लिए तो बसों का समय लगभग सुनिश्चित है, लेकिन एटा से वापस राजा का रामपुर आने का कोई समय तय नहीं है। बसें सुबह सवारी लेकर जाती तो हैं, पर पुनः वापस नहीं लौटतीं। और न ही कस्बे में नाइट स्टे कर रही हैं।

स्थानीय जनता की परेशानी

कस्बा के व्यापारियों और नियमित सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि इस अव्यवस्था के कारण पूरी योजना महज एक छलावा साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत चल रही इन तीनों बसों का एटा से वापस आने का समय भी कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। जनता ने दोपहर और शाम के वक्त एटा से राजा का रामपुर के लिए बसों के फेरे तय करने की मांग की है, ताकि इस जनकल्याणकारी योजना का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर बैठे ग्रामीणों को मिल सके।

अनुशासन और नियम

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत निर्धारित नियमों और फेरों का पालन हर हाल में करना होगा। अगर इसके बाद भी बसों के संचालन में लापरवाही बरती गई या नियमों का उल्लंघन किया गया, तो संबंधित वाहनों का अनुबंध खत्म करा दिया जाएगा। जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा।-नरेश गुप्ता, एआरएम, एटा डिपो।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा कब शुरू की गई थी?
यह सेवा बीते शुक्रवार को शुरू की गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।