ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटागुरु गांव कोसमा को तोहफा देकर विदा हुए चैत्य सागर महाराज

गुरु गांव कोसमा को तोहफा देकर विदा हुए चैत्य सागर महाराज

गुरु गांव कोसमा को अस्पताल का तोहफा देने के बाद जैन मुनिराज चैत्य सागर महाराज ने बुधवार ने विदा ली। जहां से वह पैदल चलकर जलेसर में मगंल प्रवेश किया। मगंल प्रवेश में मुनिराज का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर...

गुरु गांव कोसमा को तोहफा देकर विदा हुए चैत्य सागर महाराज
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 28 Nov 2018 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु गांव कोसमा को अस्पताल का तोहफा देने के बाद जैन मुनिराज चैत्य सागर महाराज ने बुधवार ने विदा ली। जहां से वह पैदल चलकर जलेसर में मगंल प्रवेश किया। मगंल प्रवेश में मुनिराज का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रावक-श्राविकाओं ने आरती उतारी पीच्छी परिवर्तन का सौभाग्य गुवाहटी के विजय कुमार जैन को प्राप्त हुआ।

कोसमा में गुरु वात्सलय रत्नाकार विमल सागर महाराज की जन्म स्थली में चर्तुमास करने के उपरान्त मुनिराज चैत्य सागर महाराज ने बुधवार दोपहर विदा ली। कोसमा से पैदल चलकर जैन मुनि ने शाम जलेसर नगर में मगंल प्रवेश किया। गुरु की जन्म स्थली गांव कोसमा से पैदल चलकर नगर में आये आचार्य चैत्य सागर महाराज के साथ सैकडों की तादाद में भक्तगण भी थे। नगर में प्रवेश होते ही मुख्य मार्ग से होकर आचार्य मोहल्ला जवाहरगंज स्थित एसबीडी गार्डन पहुंचे। इस दौरान मार्ग में अनेक महिला-पुरूषो ने जगह-जगह आचार्य का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

कल से होगा दो दिवसीय महामृत्युजय विधान

जलेसर। जैन मुनिराज आचार्य चैत्य सागर महाराज के सान्धिय में 30 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दो दिवसीय महामृत्युजय विधान का आयोजन होगा। दो दिवसीय इस महामृत्युजय विधान का आयोजन नगर के एसबीडी गार्डन में किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 1 दिसम्बर को होगा। यह जानकारी आचार्य वात्सलय रत्नाकर विमल सागर जनकल्याण ट्रस्ट जयपुर के ट्रस्टी रवेन्द्र वज ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें