प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय के संकल्प को साकार कर रही सरकार : एसपी सिंह
Etah News - एटा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर जोर दिया।

एटा, जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार कर रही है। केन्द्र-प्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान को निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है।
जिनके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला वर्ग प्रभारी आलोक गुप्ता, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, एमएलसी आशीष यादव आशू, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, दिनेश गुप्ता, प्रदीप भामाशाह, विनीत भारद्धाज उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन जिला महामंत्री सुशील गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रभारियों और भारी संख्या में अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


