श्रीराम जन्मभूमि की प्रथम वर्षगांठ पर घर-घर पर लहराए भगवा पताका
Etah News - भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रथम वर्षगांठ 11 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। हिंदू परिवार अपने घरों पर केसरिया झंडा फहराएंगे और रात्रि में पांच या 11 दीपक जलाएंगे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने...

भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रथम वर्षगांठ 11 जनवरी को नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई जाएगी। हिंदू परिवार इस दिन अपने-अपने घरों पर केसरिया झंडा फहराएं एवं रात्रि में सभी घरों पर पांच या 11 दीपक अवश्य जलाएं। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, बजरंग दल जिला संयोजक आकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी दी भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पोष शुक्ल द्वादशी को हुई थी। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ का यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाए। अपनी संस्कृति की रक्षा करेंगे। ऐसा प्रण करें और रात्रि में सभी घरों पर पांच या 11 दीपक अवश्य जलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।