रानी अवंतीबाई लोधी की मनाई जयंती
Etah News - गांव अमरोली रतनपुर में शनिवार को महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा के नेता और लोधी समाज के सदस्य उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर कई...

गांव अमरोली रतनपुर में शनिवार को स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा की जिला महामंत्री कुमारी आशीष राजपूत ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनकी वीरगाथा सुनाई। इस अवसर पर दिलीप कुमार राजपूत पूर्व प्रधान, प्रदीप कुमार राजपूत, संजीव कुमार राजपूत एडवोकेट, नवीन कुमार राजपूत मंडल अध्यक्षभाजपा, डा. रामप्रकाश राजपूत, श्याम सिंह राजपूत, इंद्रजीत सिंह प्रधानाचार्य, विनोद कुमार पीसी, अतिराज प्रमोद कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, बलवीर सिंह, डा. सत्यभान सिंह फौजी, राजकिशोर, लवलेश कुमार, अंकितकुमार एडवोकेट, मोहित, दीपक, अनिल, अभय ,अमृत आयुष, जैमिनी सहित अन्य लोधी समाज के लोग मौजूद रहे।
देश के स्वाभिमान को अंतिम सांस तक किया था संघर्ष अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतिमा की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। अखिल संघर्षी ने कहा कि पड़ोसी जनपदों के बच्चे भी उक्त वन चेतना केन्द्र को देखने आते थे। अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता निरंतर सड़क से लेकर कचहरी, तहसील आदि स्थानों सहित राजनेताओं के यहां प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह वर्मा, रामवीर सिंह यादव, हरबंस सिंह राजपूत, सोहनलाल वर्मा, केहरी सिंह वर्मा, योगेश कुमार लोधी, सत्यपाल जाटव, विवेक कुमार यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




