धूमधाम से निकाली बाबा साहब की शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - जलेसर क्षेत्र के ग्राम नगला फतेहपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बसपा मंडल प्रभारी राजू राम रतन ने उद्घाटन किया। शोभायात्रा में 40-50 बहुजन महापुरुषों की झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।

धूमधाम से निकाली बाबा साहब की शोभायात्रा

विधानसभा जलेसर क्षेत्र के ग्राम नगला फतेहपुर में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस स्मृति में कार्यक्रम हुआ। बसपा मंडल जोन प्रभारी अलीगढ़ मंडल राजू राम रतन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शोभायात्रा में बहुजन समाज के महापुरुषों की झांकी निकाली गई। नगला फतेह में मंगलवार को मेला कमेटी ने बाबा साहब के जन्मदिन पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बाबा साहब के अलावा 40 से 50 बहुजन महापुरुषों से संबंधित झांकियां निकाली। शोभायात्रा में जनसमुदाय को एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा ग्राम नगला फतेहपुर से शुरू होकर पौंडरी में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुई। इस दौरान बीएसपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, मंजू लता, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, महिपाल सिंह, सोन कुमार, वीरपाल, सुरेश चंद्र, जितेंद्र कुमार, हरवेंद्र सिंह ठेकेदार, विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, यादवेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, यतेंद्र निगम सहित बड़ी तादात में बाबा साहब के अनुयाई शामिल हुए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।