दो हजार स्थानों पर शुभ मुर्हूत के साथ हुआ होलिका पूजन
Etah News - फाल्गुन पूर्णिमा को भद्र एवं चंद्र ग्रहण के चलते एटा में होली का पर्व मनाया गया। महिलाएं होलिकाओं की पूजा करती हैं और फिर अबीर-गुलाल के साथ होली खेलती हैं। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होता रहा। होली का दहन मंगलवार को होगा और बुधवार को खेला जाएगा।

फाल्गुन पूर्णिमा को भद्र लगाने एवं चंद्र ग्रहण करने से पहले शुभ मुर्हूत के अनुसार जिला मुख्यालय समेत देहात क्षेत्रों में चौक-चौराहो रखी होलिकाओं का पारंपिक पकवानों एवं अबीर, गुलाल से महिलाओं ने विधान पूर्वक पूजन किया गया। इसके बाद शुभ महूर्त पर पूजन हुआ। एक दो स्थानों पर दोड़कर बाकी स्थानों पर होलिका दहन मंगलवार को किया जाएगा। सोमवार को जिले के लगभग दो हजार से अधिक स्थानों पर रखी होलियों का दहन किए जाने से पूर्व शाम को महिलाओं एवं युवतियों ने रोली, हल्दी के अलावा घर पर बने विभिन्न प्रकार के पकवानों से पूजन किया। उसके बाद अबीर गुलाल डाल का होली खेलने की परंपरा को आगे बढाया।
इसके साथ ही होली को और अधिक बड़ा रुप देने के लिए पूजन के दौरान लकड़ियां और उपले भी डाले गए। अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन मंगलवार की रात को किया जाएगा। बुधवार को दिन होली खेलने की मान्यता होने के कारण लोग अपने ईष्ट मित्रों के गले लगने के एक दूसरे को होली की बधाईयां देते रहे। इसके साथ ही घरों पर आए महमानों को महिलाओं ने गुजिया, चिप्स, पापड, दही भल्ले आदि विभिन्न प्रकार के पकवानों को परोसा। सुबह से शाम तक लोगों का एक दूसरे के घर आना जाना बना रहा। होली की शुभकामनाओं सोशल मीडिया पर बना रहा सिलसिला एटा। होली के त्योहार पर एक दूसरे को दिनभर शुभकामनाएं देने का सिलसिला बना रहा। लोगों ने अपने ईष्ट मित्रों के अलावा सगे संबंधियों को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि सोशल एप के माध्यम से शुभकामनाएं दी। आज नहीं कल खेली जाएगी होली भद्रा एवं चंद्रग्रहण के चलते 04 मार्च दिन बुधवार को होली खेली जाएगी। जबकि 03 मार्च दिन मंगलवार को होली नहीं खेली जाएगी। यह जानकारी शहर की बड़ी हनुमान गढ़ी के महंत और ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गेश शुक्ला ने दी है। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एसोसिएशन ने मनाई होली एटा। सोमवार को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गले, गुलाल लगाकर होली खेली। इस अवसर पर मनोज यादव, अनिल मिश्रा, अंकित गुप्ता, सचिन यादव, दीपक यादव, देवात्स उपाध्याय, शोभित मिश्रा, सचिन उपाध्याय, नितिन यादव, सुमित मिश्रा, संतोष कुमार, मुकेश माधौरिया, रूपक पांडेय, दीपक भदौरिया, वरुण भगत आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



