
मुईउद्दीनपुर और मुहारा मोहकमपुर के पंचायत सचिव निलंबित, प्रधानों को नोटिस
Etah News - सोमवार को सीडीओ ने निधौलीकलां ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों के सचिवों को निलंबित कर दिया। सचिवालय में गंदगी और लापरवाही के कारण ग्राम प्रधानों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीडीओ ने चेतावनी दी है कि भविष्य में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को सीडीओ ने निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों के सचिवों को निलंबित कर दिया। ग्राम प्रधानों को भी लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ लापरवाह कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर सरकारी योजनाओं के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही बरती जाएगी तो कार्रवाई होना तय हैं। सोमवार को सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र बताया कि बीते दिन शनिवार को उन्होंने निधौल कलां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुईउद्दीनपुर और मुहारा मोहकमपुर के पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनों ही पंचायतों के सचिवालय बंद मिले थे, साथ ही सचिवालय परिसरों में बेहद गंदगी मिली थी।

यह देखकर प्रतीत हुआ कि ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान का पंचायत सचिवालय की ओर कोई ध्यान है। इस लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत के लोगों को पंचायत सचिवालय संबंधी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी समस्या को देखते हुए दोनों ही पंचायतों के सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर तय समय तक ग्राम प्रधान संतोष जनक जबाब प्रस्तुत नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगला ख्याली के ग्राम प्रधान को भी नोटिस सीडीओ ने यह भी बताया कि बीते सात अक्तूबर को मारहरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला ख्याली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ग्राम पंचायत की गोशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा नहीं मिला, इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय बंद मिला, आरआरसी सेंटर भी निष्क्रीय मिला। पंचायत घर भी बंद पड़ा मिला। इन सभी अनियमितताओं और लारपरवाही को देखते हुए संबंधित ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संतोष जनक जबाव न देने पर प्रधान पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




