निजी प्रकाशन की पुस्तक से पढ़ाई कराने वाले स्कूलों पर करायी जाएगी एफआईआर

Apr 05, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - एटा में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सीबीएसई के विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों से पठन-पाठन शुरू कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए टीम गठित की है। यदि निजी प्रकाशनों से पढ़ाई कराई गई तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

निजी प्रकाशन की पुस्तक से पढ़ाई कराने वाले स्कूलों पर करायी जाएगी एफआईआर

एटा, । माध्यमिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई के विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों से पठन-पाठन कराने की मंशा को अमलीजामा पहनाया जाना शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन के निर्देश का क्रियान्वयन कराये जाने के लिए जिला में टीम गठित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि एनसीईआरटी की पुस्तक से स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन कराये जाने के निर्देश क्रियान्वयन को लेकर शासन सख्त हैं। शिक्षामित्र ने स्वयं स्कूलों का निरीक्षण कराकर शासन की मंशा पूर्ण कराये जाने को निर्देशित किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि स्कूलों के निरीक्षण में देखा जाये एनसीईआरटी पुस्तकों से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन कराया जा रहा है या नहीं।

यदि स्कूलों में निजी प्रकाशनों की पुस्तकों से पठन-पाठन कराया जाये। तब संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि टीम स्कूल भ्रमण के दौरान एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ स्कूल वाहन फिटनेस भी चैक करेंगी।तहसीलवार तीन-तीन सदस्यीय टीम हुई गठितएटा, जनपद में माध्यमिक, सीबीएसई विद्यालयों के निरीक्षण को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत प्रजापति ने टीम गठित की गई है। तहसील सदर क्षेत्र में स्कूलों के भ्रमण के लिए सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में प्रवक्ता विवेक, भावना यादव को शामिल किया गया है। इसी प्रकार तहसील अलीगंज क्षेत्र के लिए राजकीय हाईस्कूल लालपुर जहांगीराबाद प्रधानाध्यापक डा. चिंतामणि वशिष्ठ के नेतृत्व में गठित टीम में प्रधानाध्यापक विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार को शामिल किया गया है। राजकीय हाईस्कूल सरनऊ विद्यालय प्रधानाध्यापक क्षेत्रपाल के नेतृत्व में टीम सदस्य अनीता यादव एवं राकेश बाबू स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को देंगे।स्कूलों में कक्षा प्रोन्नत को मांगा जा रहा है डोनेशनएटा, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इस तरह की शिकायत प्राप्त होना शुरू हो गई है। शिकायतों में अवगत कराया जा रहा है कि स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशनों की पुस्तक संचालित करायी जा रही है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के नाम पर भी अभिभावकों से डोनेशन की मांग की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।