Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCBSE Mandates 75 Attendance for Class 10 and 12 Board Exams
75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

संक्षेप: Etah News - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है। यदि छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, तो उन्हें बोर्ड परीक्षा...

Mon, 18 Aug 2025 08:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। इससे कम उपस्थित होने पर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में शामिल न किए जाने के निर्देश दिए है। बोर्ड के नए निर्देश से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो सकती है। सीबीएसई सिटी कॉआर्डिनेटर डा. राममोहन ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित समस्त बोर्ड के विद्यालयों को शासन से निर्देश जारी किए गए है। शासन के निर्देशों के बाद अब छात्रों के लिए 75 फीसदी उपस्थित होना अनिवार्य कर दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

75 फीसदी से कम उपस्थित होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालय संचालकों को शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।