Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCBSE Implements Twice-a-Year Board Exams Under NEP 2020
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में दसवीं की वर्ष में दो बार करायी जाएगी परीक्षा

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में दसवीं की वर्ष में दो बार करायी जाएगी परीक्षा

संक्षेप: Etah News - सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को वर्ष में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्य परीक्षा फरवरी में होगी और सुधार परीक्षा मई में। छात्रों को अपनी पसंद...

Fri, 24 Oct 2025 05:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बोर्ड परीक्षाओं के ''उच्च दांव'' पहलू खत्म करने को सीबीएसई ने 10वीं की वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मुख्य परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में आयोजित करायी जाने की अनुमति प्रदान गई है। सीबीएसई सिटी कॉआडिर्नेटर एवं सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक एटा के प्रधानाचार्य डा.राजीव गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सभी छात्रों को वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। फरवरी में मुख्य परीक्षा और यदि चाहें तो सुधार के लिए मई में एक और परीक्षा दे सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अधिक लचीलापन, छात्र की पसंद और दो प्रयासों में से सर्वश्रेष्ठ को शुरू करने के अलावा ऐसे मूल्यांकन जो मुख्य रूप से क्षमताओं का परीक्षण करते हैं। वार्षिक, सेमेस्टर, मॉड्यूलर बोर्ड परीक्षाओं की एक प्रणाली विकसित की जा सकती है। छात्र अपने कुछ विषय मानक स्तर पर और कुछ उच्च स्तर पर कर सकते हैं। कुछ विषयों में बोर्ड परीक्षाओं को दो भागों में फिर से डिज़ाइन किया जा सकता है। एक भाग वस्तुनिष्ठ प्रकार का, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न हों। दूसरा वर्णनात्मक प्रकार का हो। सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि सीबीएसई ने निर्णय लिया नई शिक्षा नीति-2020 की सिफारिशों, हितधारकों के परामर्श के अनुसार वर्ष 2026 की परीक्षाओं से कक्षा 10 में दो बोर्ड परीक्षा नीति लागू करने का निर्णय लिया गया है। डिजिटल इंडिया-दो बोर्ड परीक्षाओं की योजना सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में बैठना अनिवार्य है। सभी पास और योग्य छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपना प्रदर्शन बेहतर करने की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है। तब उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को आवश्यक रिपीट श्रेणी में रखा जाएगा। वह अगले साल फरवरी महीने में मुख्य परीक्षाओं में ही परीक्षा दे सकते हैं। जिन छात्रों का पहली परीक्षा में परिणाम कंपार्टमेंट है। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कक्षा 10 पास करने के बाद अतिरिक्त विषयों की अनुमति नहीं दी जाएगी।