सीबीएसई : बायोलॉजी का पेपर हल करने में परीक्षार्थियों को लगा समय

Mar 07, 2026 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - शनिवार को सीबीएसई की 10वीं बॉयलॉजी और 12वीं योगा परीक्षा आयोजित की गई। 10वीं में 27 और 12वीं में 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बॉयलॉजी प्रश्न पत्र को कठिन बताया। परीक्षा केन्द्रों पर सख्त चेकिंग की गई और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई।

सीबीएसई : बायोलॉजी का पेपर हल करने में परीक्षार्थियों को लगा समय

शनिवार को सीबीएसई 10वीं बॉयलॉजी एवं 12वीं की योगा की परीक्षा आयोजित हुई। 10वीं बॉयलॉजी प्रश्न पत्र परीक्षा में 27 और 12वीं योगा में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा हैं। परीक्षार्थियों ने कहा कि बॉयलॉजी परीक्षा में प्रश्न पत्र आसान नहीं आया। सिटी कोआर्डिनेटर डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि परीक्षा से पूर्व जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्र आगरा रोड स्थित असीसी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल एटा, निधौली रोड स्थित टयूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा, चांदपुर स्थित डा.लोकमन दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालय एटा, अलीगंज तहसील में धुमरी पब्लिक स्कूल धुमरी, त्रिवेनी देवी पब्लिक स्कूल अलीगंज और जलेसर तहसील क्षेत्र में अवागढ़ पब्लिक स्कूल अवागढ़ परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई।

इसके बाद छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए केन्द्रों में प्रवेश कराया गया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सख्ती के कारण 10वीं की बॉयलॉजी प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत पंजीकृत 3310 में से 3283 परीक्षार्थी हुए शामिल ने परीक्षा दी। परीक्षा में 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 12वीं योगा में पंजीकृत 112 में से 111 शामिल हुए। परीक्षा में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।बॉयलॉजी प्रश्न पत्र कठिन आया, लंबे प्रश्नों को हल करने में काफी समय लग गया। प्रश्न पत्र हल करने के लिए बार-बार पढ़ना पड़ा। अच्छी तरह समझने के बाद प्रश्नों का उत्तर देने में काफी दिक्कत हुई।-नीता, परीक्षार्थी, एटा।इस बार प्रश्न पत्र आसान नहीं आया। इसको बिना परेशानी हल कर लिया जाए। उलझन भरे पेपर कठिन सवाल पूछे गये। जिनको समझने में ही समय लग गया। काफी सोच-विचार करने के बाद प्रश्नों को हल कर सके।-शिखा, परीक्षार्थी, एटा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।