ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटासावधान! शहर में बिक रही है प्लास्टिकयुक्त चीनी

सावधान! शहर में बिक रही है प्लास्टिकयुक्त चीनी

मिलावटखोरों ने सारी हटें पार कर दी है। अभी तक मिर्च-मसाले, दाल-दूध एवं मावा में मिलावट की जाती थी। शहर में अब प्लास्टिक के दाने युक्त चीनी की बिक्री शुरू हो गई है। उसका खुलासा शहर के मोहल्ला शांतिनगर...

सावधान! शहर में बिक रही है प्लास्टिकयुक्त चीनी
हिन्दुस्तान टीम,एटाTue, 19 Jun 2018 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मिलावटखोरों ने सारी हदें पार कर दी हैं। अभी तक मिर्च-मसाले, दाल-दूध एवं मावा में मिलावट की जाती थी। शहर में अब प्लास्टिक के दाने युक्त चीनी की बिक्री शुरू हो गई है। उसका खुलासा शहर के मोहल्ला शांतिनगर में रहने वाले स्काउट मास्टर दयानंद श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने पानी में चीनी घोलने के बाद निकले प्लास्टिक के दाने भी साक्ष्य के तौर पर हिन्दुस्तान कर्यालय में उपलब्ध कराए हैं।

जिला स्काउट मास्टर दयानंद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने शहर के बूरा मंडी बाजार से दो किलो चीनी खरीदी। वह उसका प्रयोग आमदिनों की तरह कर रहे थे। सोमवार का उन्होंने शिकंजी बनाने के लिए बाजार से खरीदी चीनी पानी में घोलना शुरू किया। काफी देर तक चीनी घोलने के बाद कुछ दाने बच गए। उन्हें भी घोलने के लिए काफी देर चम्मच से चलाया। उसके बाद भी दाने नहीं गले। जिस पर उन्होंने चीनी के आकार के दानों को उठाकर देखा। चीनी से निकले दाने काफी सख्त थे। मुंह में दांत से चबाने पर यह चीनी जैसे दिखने वाले सफेद दाने प्लास्टिक की तरह दबे। इस बारे में उन्होंने आसपास के लोगों को भी बताया और चीनी से निकले प्लास्टिक के दाने दिखाए।

चीनी से प्लास्टिक के दाने निकले लोग हैरान थे। साथ ही लोग चीनी से प्लास्टिक के दाने से निकलने से परेशान थे। लोगों का कहना है कि चीनी का प्रयोग आमतौर पर घरों में चाय सहित अन्य पकवान, खाद्य पदार्थ बनाने में किया जाता है। प्लास्टिक दाने युक्त चीनी से लोग गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। जिला स्काउट मास्टर ने हिन्दुस्तान कार्यालय में साथ में लाई चीनी पानी में घोलकर दिखाई। उसमें भी कई प्लास्टिक के दाने निकले।

वर्जन

चीनी के साथ प्लास्टिक के दाने शरीर में जाने से गला और आंत में बाधा उत्पन्न हो सकती है। लंबे समय तक प्रयोग किए जाने पर लिवर और किडनी भी प्रभावित होगी। शरीर के किसी भाग में अधिक जाने पर नुकसान भी होगा। लंबे समय तक प्लाटिक की बोतल में पानी पीने, प्लास्टिक के बर्तन में भोजन करने का दुष्प्रभाव शरीर के अंगों पर पड़ता है।

-डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ, एटा।

-----वर्जन

शहर में प्लास्टिक के दानेयुक्त चीनी बिक रही है। उसकी रोकथाम के लिए वह बाजार में छापामार कार्रवाई करेंगे। दुकान से मिलावटयुक्त चीनी मिलने पर सैंपल भरा जाएगा और परीक्षण के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

-जयप्रकाश तिवारी, जिला अभिहित अधिकारी, एटा।

फोटो-20इटीए22 : शहर के शांतिनगर निवासी जिला स्काउट मास्टर दयानंद श्रीवास्तव मंगलवार को प्लास्टिक के दानेयुक्त चीनी दिखाते हुए।

फोटो-20इटीए23 : मंगलवार को पानी में चीनी घोलने के बाद निकले प्लास्टिक के दाने।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें