ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाजैथरा में आयशर कैंटर ने छात्रा को कुचला, पथराव कर लगाया जाम

जैथरा में आयशर कैंटर ने छात्रा को कुचला, पथराव कर लगाया जाम

कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। टक्कर लगने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों, ग्रामीणों ने मिलकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने टक्कर मारने वाले वाहन पर...

कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। टक्कर लगने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों, ग्रामीणों ने मिलकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने टक्कर मारने वाले वाहन पर...
1/ 2कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। टक्कर लगने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों, ग्रामीणों ने मिलकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने टक्कर मारने वाले वाहन पर...
कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। टक्कर लगने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों, ग्रामीणों ने मिलकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने टक्कर मारने वाले वाहन पर...
2/ 2कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। टक्कर लगने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों, ग्रामीणों ने मिलकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने टक्कर मारने वाले वाहन पर...
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 10 Aug 2019 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। टक्कर लगने से छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों, ग्रामीणों ने मिलकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने टक्कर मारने वाले वाहन पर पथराव कर दिया। एक घंटे तक वाहनों को नहीं निकलने दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया।

थाना जैथरा के गांव गौशलपुरा निवासी शिवानी (14) पुत्री सोरन सिंह कक्षा नौ की छात्रा थी। साथियों के साथ शनिवार सुबह साइकिल से महावीर प्रसाद इंटर कॉलेज पढ़ने जा रहे थी। शनिवार को वह बिजलीघर के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार से पीछे से आ रहे आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार छात्रा गिर गई। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। जब तक यह लोग कहीं ले पाते कि तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना विद्यालय में मिली तो छात्र-छात्राएं मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित छात्रों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम लगाए रहे। इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने कैंटर में तोड़-फोड़ भी कर दी। जानकारी मिलने पर जैथरा पुलिस के साथ-साथ सीओ अलीगंज अजय भदौरिया, अलीगंज, जसरथपुर, राजा का रामपुर, बागवाला पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी पाकर एएसपी क्राइम राहुल कुमार भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि चालक को हिरासत में ले लिया है।

बेटी की मौत की बात सुनकर पिता हुआ बेहोश

जैथरा। ग्रामीणों ने बताया कि पिता ने जैसे ही बेटी की मौत की बात सुनी तो वह बेहोश गए। साथी ग्रामीणों ने पिता को जगाया और ढांढस बंधाया। मृतका की मां की पहले ही मौत हो चुकी है।

बहन के घर जा रहे भाई को वाहन ने रौंदा, मौत

एटा। बहन के घर जा रहे बाइक सवार भाई जितेन्द्र (20) पुत्र हरपाल निवासी मनौना थाना कुरावली मैनपुरी को शनिवार शाम पांच बजे जीटी रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजन सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे। घरवालों ने बताया कि जितेन्द्र बहन दिव्या निवासी बलजीतपुर थाना निधौलीकलां के पास घूमने जा रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रोडवेज बस ने छात्रा को रौंदा, गंभीर

मिरहची। रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। घायल को कासगंज में भर्ती कराया गया है।

थाना मिरहची के गांव एठपुरा निवासी कल्पना पुत्री अजब सिंह शनिवार दोपहर श्रीमती कृष्णा बालिका इंटर कॉलेज से पढ़कर लौट रही थी। कल्पना इंटरमीडिएट की छात्रा है। दोपहर डेढ़ बजे घर लौटते समय चहबच्चा के पास कासगंज डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें