ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाबौद्ध अनुयायियों ने धूमधाम से निकाली ‘धम्म यात्रा

बौद्ध अनुयायियों ने धूमधाम से निकाली ‘धम्म यात्रा

दुनिया को शांति का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध के त्रिविध पावन पर्व पर आकर्षक झांकियों के साथ नगर में धम्म यात्रा निकाली गई। धम्म यात्रा में...

बौद्ध अनुयायियों ने धूमधाम से निकाली ‘धम्म यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 22 May 2022 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया को शांति का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध के त्रिविध पावन पर्व पर आकर्षक झांकियों के साथ नगर में धम्म यात्रा निकाली गई। धम्म यात्रा में बौद्ध धर्म के शांति के संदेश गूंजते रहे। तथागत भगवान बौद्ध के बताए मार्ग, संदेशों से सभी को रूबरू कराया। उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

त्रिविध पावनी वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में बौद्ध विकास समिति अलीगंज, सहयोगी बुद्ध समितियों ने रविवार को धम्म यात्रा निकाली। यात्रा को पूर्व विधायक पटियाली ममतेश शाक्य ने भगवान बौद्ध की प्रतिमा, संविधान शिल्पीकर्ता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया। धम्म यात्रा अगोनापुर गेट से प्रारंभ हुई। यात्रा में तथागत बुद्ध की 45 झांकियों के साथ भंते उपासक, उपासिकाएं संदेशों का पाठ करते हुए चल रहे। धम्म यात्रा गांधी चौराहे से डाकबंगला, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, नगला पड़ाव, मेन मार्केट, किला रोड, बीपी सिंह डिग्री कॉलेज पर संपन्न हुई। धम्म यात्रा में भगवान बौद्ध के अनुयायियों ने जगह-जगह पानी के पाउच, बोतल, समोसे, फल, खीर के स्टाल लगाए गए। अनुयायियों ने पुष्प वर्षा कर वातावरण को खुशनुमा बनाया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें