ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाबौद्ध विकास परिषद ने अलीगंज में निकाली धम्म यात्रा

बौद्ध विकास परिषद ने अलीगंज में निकाली धम्म यात्रा

भगवान बुद्ध जयंती पर नगर में बौद्ध विकास परिषद ने धम्म यात्रा निकाली। धम्म यात्रा किला रोड से हरी झंडी दिखाकर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने रवाना की। धम्म यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक ममतेश शाक्य...

बौद्ध विकास परिषद ने अलीगंज में निकाली धम्म यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 09 Jun 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान बुद्ध जयंती पर नगर में बौद्ध विकास परिषद ने धम्म यात्रा निकाली। धम्म यात्रा किला रोड से हरी झंडी दिखाकर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने रवाना की। धम्म यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक ममतेश शाक्य मौजूद रहे।

बौद्ध विकास परिषद अलीगंज के अध्यक्ष लोकपाल सिंह शाक्य के नेतृत्व में धम्म यात्रा निकाली गई। जम्मू यात्रा शाक्य युवा बुद्ध विकास समिति भवनाथपुर की मोटर साइकिल यात्रा के साथ-साथ दर्जनों झांकियां शामिल हुई। धम्म यात्रा शहर में घूमते हुए ग्राम मदनापुर में शाक्य मुनि बुध बिहार पर पहुंची। यहां पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन सीओ अलीगंज अजय भदौरिया ने किया। विधायक ने कहा यात्रा से क्षेत्रवासियों को अच्छा संदेश जाएगा। शाक्यमुनि बुद्ध बिहार अवानापुर में पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में गजराज सिंह शाक्य एडवोकेट, सुधीर शाक्य एडवोकेट, दयाराम शाक्य, हाकिम सिंह शाक्य, लोकपाल सिंह शाक्य, देशराज सिंह शाक्य, शेर सिंह शाक्य, सुभाष शाक्य, सुधीर शाक्य, कौशलेंद्र रतन शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें