ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाबसपा ने विधानसभाओं पर नियुक्त किए पदाधिकारी

बसपा ने विधानसभाओं पर नियुक्त किए पदाधिकारी

शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार आगरा, अलीगढ मंडल के मुख्य सैक्टर प्रभारी गोरे लाल जाटव, सूरज सिंह, महेश बाबू कुशवाह, अशोक सिंह, केसी निराला, महेश चौधरी की सहमति से जिला एवं विधानसभा...

बसपा ने विधानसभाओं पर नियुक्त किए पदाधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 14 Mar 2020 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार आगरा, अलीगढ मंडल के मुख्य सैक्टर प्रभारी गोरे लाल जाटव, सूरज सिंह, महेश बाबू कुशवाह, अशोक सिंह, केसी निराला, महेश चौधरी की सहमति से जिला एवं विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्त की गई।

जिला कमेटी में जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भास्कर, उपाध्यक्ष उत्साह भारद्वाज, महासचिव धर्मेन्द्र सिंह वघेल, संगठन सचिव दीपक यादव, कोषाध्यक्ष इरशाद अहमद, जिला सचिव एटा विधान सभा जितेन्द्र जीत, अलीगंज विधान सभा सचिव रामनिवास विमल, जलेसर विधानसभा सचिव अरविंद जाटव, अशोक कुशवाह, माहरा विधानसभा सचिव धर्मवीर सिंह कठेरिया, जिला बीवीएफ सहसंयोजक सुखवीर सिंह एवं बामसेफ सहसंयोजक सुमनलता चौधरी को बनाया गया। इसके बाद विधानसभा कमेटी एटा में विधानसभाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष रोहित कुमार वर्मा, महासचिव अखिलेश कुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष अकरम खान, बीवीएफ सहसंयोजक अनिल कुमार नियुक्त किए गए। विधान सभा कमेटी अलीगंज पर विधानसभाध्यक्ष रालीव कुमार, उपाध्यक्ष कप्तान सिंह वर्मा, महासचिव अनीश अहमद, कोषाध्यक्ष बृजेश दिवाकर, बीवीएफ सहसंयोजक बृजेश कुमार को नियुक्त किया गया। विधानसभा कमेटी जलेसर पर विधानसभाध्यक्ष राजेश कुमार जाटव, उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, महासचिव सत्यवीर कुशवाह, कोषाध्यक्ष कालीचरन बघेल एवं बीवीएफ सहसंयोजक राजवीर सिंह को बनाया। विधानसभा कमेटी मारहरा पर अध्यक्ष विजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष राकेश लोधी, महासचिव केशव कुशवाह एवं बीवीएफ सहसंयोजक सत्यपाल सिंह को नियुक्त किया गया। नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसपर सभी कार्यकमर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें