ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाअलीगंज में भाई को गोली मार बहन से नकदी, जेवरात लूटे

अलीगंज में भाई को गोली मार बहन से नकदी, जेवरात लूटे

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन से लूट की। विरोध करने पर तमंचा से भाई पर फायर कर दिया। गोली लगने से युवक घायल हो गया। बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। दोनों लोग ननिहाल से अपने गांव लौट रहे थे।...

अलीगंज में भाई को गोली मार बहन से नकदी, जेवरात लूटे
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 05 Sep 2018 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन से लूट की। विरोध करने पर तमंचा से भाई पर फायर कर दिया। गोली लगने से युवक घायल हो गया। बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। दोनों लोग ननिहाल से अपने गांव लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।

थाना राजा का रामपुर के गांव विल्सड़ पट्टी निवासी विश्वजीत (24) पुत्र नारायण सिंह यादव बहन प्रियंका के साथ ननिहाल गांव नगला मना थाना नबावगंज जिला फर्रूखाबाद गए थे। बुधवार दोपहर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। अलीगंज-नबावगंज वाईपास के पास पहुंचे। दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक का बाइक रूकवा ली और लूट-पाट करने लगे। विश्वजीत ने विरोध किया। बदमाशों ने फायर कर किया। गोली विश्वजीत के सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद बहन प्रियंका घबरा गए। बदमाश प्रियंका से दस हजार रूपये, करधनी, हार, पायल, खडुआ लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने आस-पास के ग्रामीणों से मदद मांगी। ग्रामीणों ने युवक को स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने हालत में सुधार न देख आगरा रेफर कर दिया है। दिन-दहाड़े हुई घटना के बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। जानकारी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और बदमाशों की तलाश चेकिंग अभियान चलाया। बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एएसपी संजय कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।

नवागत एसएसपी आशीष तिवारी के चार्ज संभालते ही बदमाशों ने चुनौती देना शुरू कर दिया। हालांकि इससे पहले भी लूट की घटनाएं हुई थी। नवागत एसएसपी के आने के बाद जसरथपुर में वृद्धा की हत्या हुई। इसके साथ ही अलीगंज क्षेत्र में लूट की तीसरी वारदात हुई। अलीगंज पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें