शादी के सात माह ही विवाहिता की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप
दहेज में कार न देने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता तमन्ना की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव आंगन में मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। यह मामला फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर का है।

दहेज में कार न देने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों को शव आंगन में पड़ा मिला। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की शादी सात माह पहले हुई थी। जिला फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर के गांव बझेरा खुर्द निवासी रवेन्द्र सिंह ने बेटी तमन्ना (21) की शादी अमन सिसौदिया पुत्र अनिल निवासी विचपुरी थाना सकरौली के साथ की थी। बेटी की शादी पांच नवंबर को की थी। पिता के अनुसार उनके पास चार पहिया गाड़ी है। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुरालीजन बेटी पर कार लाने की मांग करने लगे।
बेटी के मना करने पर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शनिवार को ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी के सिर में चोट भी मारी। आरोप है कि जहर भी दिया गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी दामाद, ससुर, सास, ननद, देवर के विरुद्ध थाना सकरौली में तहरीर देने की बात कहीं है। सकरौली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


