गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या, पोस्टमार्ट रिपोर्ट में खुलासा

Mar 01, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - सकीट में विवाहिता श्रृद्धा की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। मृतका की मां ने दामाद और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या, पोस्टमार्ट रिपोर्ट में खुलासा

सकीट, विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। मामले में मृतका की मां ने आरोपी दामाद, उसके मां-बाप के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। बता दें कि इससे पहले ध्यान भटकाने के लिए पुलिस को विवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना दी गई थी। बता दें कि थाना सकीट के गांव कायमपुर निवासी अंकित यादव पुत्र रविन्द्र की शादी दस माह पहले श्रृद्धा (20) पुत्री रविन्द्र निवासी गांव अंजनी जिला मैनपुरी के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे और रुपये मांगते थे।

मांग पूरी न होने पर पिटाई करते थे। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने कमरे में पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली है जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव फर्श पर पड़ा मिला था और गले में चुन्नी का फंदा लगा था। शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सीय पैनल डा. सर्वोदय, डा. श्वेता सिंह की देखरेख, वीडियोग्राफी में हुआ। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाकर की गई थी। मृतका की मां ने आरोपी दामाद अंकित यादव, ससुर प्रवेश, सास निवासी कायमपुर सकीट के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सकीट विदेश राठी का कहना है कि आरोपी ससुरालीजनों की तलाश में दविश दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।