Etah News: थैला छींनने आए लुटेरों से भिड़ गई युवती, डर से भाग गए बदमाश
Etah News: एक युवती ने लुटेरों का सामना किया जब वे उसके थैले को छीनने का प्रयास कर रहे थे। युवती की साहस से बदमाश डर गए और भाग गए। पुलिस ने घटना की सूचना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जाँच शुरू की है। व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Etah News: दुकान बंद कर घर जा रही युवती व्यापारी से थैला छींनने का प्रयास किया। महिला लुटेरों से भिड़ गई। महिला की हिम्मत देख बदमाश फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में तलाश कर रही है। घटना के समय महिला के साहस की हर कोई प्रसंशा कर रहा है। मिरहची के जिन्हरा रोड पर पुंडीर मार्केट के सामने यतेंद्र कुमार दुकान चलाता है। वह किसी काम से बाहर गया था। ऐसे में उसकी बहन शिवानी पुत्री श्रीनिवास निवासी गोबरा डेलीनीड पर सहयोग करने के लिए चली गई। गुरुवार की देरशाम को दुकान बंदकर वह घर जा रही थी।
इसी समय स्टेट बैंक से मात्र 100 मीटर दूर गली में पहुंची तो वहां पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने शिवानी से तमंचा दिखाकर थैला छींनने का प्रयास किया। शिवानी ने बदमाशों को मुकाबला शुरू कर दिया। वह तेज आवाज के साथ चिल्लाने लगी।महिला के साहस को देख लुटेरों डर गए। वह थैला छोड़कर भाग गए। विरोध तथा आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


