
नदी में कूदी वृद्ध महिला का मिला शव
Etah News - काली नदी में मानसिक रूप से परेशान महिला का शव मिला। दो दिन की तलाश के बाद शव बरामद हुआ। महिला ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार को घर से निकली थी और बाद में नदी में कूद गई।
काली नदी में कूदी महिला का शव काली नदी में बरामद हुई। दो दिन की तलाश के बाद शव मिल सका है। वह मानसिक रुप से परेशान थी। इससे पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। गुरुवार को हुई तलाश के बाद भी जब रामबेटी का शव नहीं मिला तो शुक्रवार की सुबह फिर से एसटीआरएफ की टीम को तलाश के लिए बुलाया गया। शाम को उनका शव काली नदी में मिल गया। जिस स्थान पर उन्होंने छंलाग लगाई थी। उससे आगे फुलकियागंज के शव उतराता हुआ दिखाई दिया। वहां गोताखोरों की टीम ने शव को बाहर निकाल लिया।
शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में मिली वैसे ही बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मालूम हो कि बुधवार की शाम को थाना नयागांव के गांव भदकी निवासी रामबेटी (65) घर से निकल आई और उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जानकारी पर पता चला वृद्धा ने गांव ढकपुरा स्थित काली नदी में छलांग लगा ली है। मामले की जानकारी नयागांव पुलिस को दी गई। घरवालों से जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि मानसिक रुप से बीमार रहती थी और घर से चली जाती थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




