Etah News: स्कूल चलो अभियान: रैली निकालकर किया अभिभावकों को जागरूक

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के लिए जागरूक किया गया। रैली की शुरुआत चेयरमैन महेश पाल सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने की। रैली में बच्चों ने स्लोगन लिखी पट्टिकाएं उठाई और नामांकन पर जोर दिया गया।

Etah News: स्कूल चलो अभियान: रैली निकालकर किया अभिभावकों को जागरूक

Etah News: ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली निकालकर बच्चों, अभिभावकों को जागरुक किया गया। ब्लॉक कार्यालय से जागरूकता रैली का शुभारंभ चेयरमैन महेश पाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह सरानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लिए चल रहे। इन पर ' कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ' नारे शामिल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराए जाने और कोई बच्चा नामांकन से वंचित न रहे को अपील की।

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन उपेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र,अमित कुमार ने निपुण भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष प्राशिसंघ कुशलेंद्र पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार, पीटीआई धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह,शीलेंद्र पाल सिंह, श्यामवीर सिंह,शशि शर्मा, रीना सिंह,चंद्रकांत यादव, सर्वेश कुमार, आशुतोष उपाध्याय, सचिन कुमार, ममता अग्रवाल,योगेश गुप्ता,प्रसून कुमारी,सीता, विनोद कुमार, तनु जैन, रेनू, रामेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, पप्पू यादव सहित अन्य शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsEtah News: स्कूल चलो अभियान: रैली निकालकर किया अभिभावकों को जागरूक