
भाजपा ने कार्यशाला कर कार्यकर्ताओं को समझाया एसआईआर
Etah News - भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी रोड पर एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें विधानसभा कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है। युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी रोड स्थित एक गार्डन में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग के घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2 अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। विधायक ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक दायित्व का भी हिस्सा है।

जिला महामंत्री कुमारी आशीष राजपूत ने कहा कि युवाओं की भूमिका इस अभियान में अत्यंत अहम है। डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन माध्यमों का सही उपयोग करते हुए हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ने का संकल्प लेना होगा। चेयरमैन जैथरा विवेक गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अर्जुन सिंह सिंपल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, मंत्री लोकपाल सिंह शाक्य, पीयूष शाक्य, निलेश राजपूत, बृजेश कुमार, सोमेंद्र सिंह, नवीन राजपूत, प्रदीप कुमार, सुबोध कुमार, मुरारी लाल राजपूत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




