विपक्ष के विरुद्ध भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - महिला आरक्षण बिल प्रस्ताव पास न होने पर भाजपा महिला पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। अलीगंज में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर महिलाएं जागरूक हुईं और सड़क पर उतरीं। जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने इसे महिलाओं का संवैधानिक अधिकार बताया। महिलाएं अपने हक की आवाज बुलंद कर रही हैं।

विपक्ष के विरुद्ध भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

संसद में महिला आरक्षण बिल प्रस्ताव पास न होने पर शनिवार को भाजपा का विपक्ष के विरोध में गुस्सा खुलकर सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी की नारी शक्ति यानी महिला पदाधिकारियों ने नगरों, कस्बों में विपक्ष पर महिला आरक्षण बिल प्रस्ताव के विरोध करने को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार को अलीगंज ब्लॉक सभागार में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक सभागार में बैठक से हुई। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए संघर्ष के लिए प्रेरित किया गया। बैठक के बाद महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।

जिला महामंत्री आशीष राजपूत के नेतृत्व में महिलाओं ने ब्लॉक सभागार से जुलूस निकाला। जुलूस सभागार से शुरू होकर डीएवी कॉलेज, पड़ाव स्थल पहुंचा। जहां विपक्षियों का पुतला फूंककर महिलाओं ने अपना आक्रोश जाहिर किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, डॉ. अशोक रतन शाक्य, दिनेश चंद्र, पियूष शाक्य, जिला महामंत्री गोपाल शर्मा, जिला मंत्री अर्जुन कश्यप, मिथलेश, नीतू चौहान, कमलेश राजपूत, रानी, नीरज शाक्य, रेखा पटेल, शारदा गौतम, गीता, पूजा समेत हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।महिलाओं की यह जागरूकता समाज में बड़े बदलाव का संकेत है। आज महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतर रही हैं। यह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है। इसे किसी भी हाल में रोका नहीं जाना चाहिए। पार्टी हमेशा मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों के साथ खड़ी है।--प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, एटा।नारी शक्ति आज जागरूक हो चुकी है। वह अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही है। उनकी मांगों, अधिकार दिलाये जाने के लिए मांग को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उनको 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिल सके।-सत्यपाल राठौर, विधायक, अलीगंज विधानसभा क्षेत्र एटा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।