भाजपाईयों ने शक्ति वंदन पदयात्रा निकाल किया जागरूक
Etah News - शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्ता की अगुवाई में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा आयोजित की गई। इस पदयात्रा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने की बात की गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह अधिनियम पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएगा, जो प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण कदम है।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्त एडवोकेट के नेतृत्व में शहीद पार्क से लेकर ठंडी सड़क काली मंदिर तक नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा में शामिल भाजपाईयों ने लोगों को संसद, राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के बारे में बताया। पदयात्रा के संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब महिलाओं का प्रतिनिधित्व पंचायत से पार्लियामेंट तक होगा। महिलाओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का यह कदम नये युग की शुरुआत है।
इस पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं के अतिरिक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रेमलता डेविड, ममता सिंह, सुशील गुप्ता, गोपाल शर्मा, धीरेन्द्र चौहान, अरुण दीक्षित, कुलदीप शर्मा, शिवांग गुप्ता, नीलम चौहान, अविनाश शर्मा, पंकज चौहान, आलोक गुप्ता, मानवेन्द्र गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


