एटा के भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची नहीं हो सकी जारी, लखनऊ में होगा मंथन
Etah News - सोमवार को ब्रज क्षेत्र के कई जिलों की भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। एटा जिले के लोग सूची का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शाम तक कोई सूची नहीं आई। 136 लोगों ने 22 मंडलों के लिए आवेदन किए थे,...

सोमवार को ब्रज क्षेत्र के कई जिलों की भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। सोशल मीडिया पर जैसे ही सूची आने की खबर चली तो लोगों ने सूची खोजना शुरू कर दिया। हालांकि देरशाम तक कोई भी सूची नहीं आई तो कई लोग पार्टी कार्यालय पर भी पहुंच गए। फोन कर प्रदेश कार्यालय से जानकारी करते हुए देखे गए। भाजपा के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करने को लेकर कई दिनों से चर्चाए चल रही थी। सोमवार को आसपास के जिलों की सूची जारी होने के बाद एटा के लोग भी सूची पर नजरें लगाए रहे। शाम तक सूची ना मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया। जनपद स्तर पर कोई भी पदाधिकारी कोई भी संतोष जनक जबाव नहीं दे सका। मंडल अध्यक्षों की रेस में शामिल लोगों ने पार्टी हाईकमान से संपर्क किया तो पता चला कि एटा की सूची पर अटक गई है। इस पर फिर से मंथन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष की लाइन में थे उनकी धडकनें बढ़ गई है। मालूम हो कि एटा के 22 मंडलों पर अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन भेजे गए थे। इसमें 136 लोगों ने आवेदन किया था। 22 मंडलों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए थे। निधौली कलां मंडल पर अध्यक्ष बनने के लिए सबसे अधिक आवेदन आए थे। निधौली कलां में 13 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदारी की है। जबकि सबसे कम आवेदन रिजोर और धुमरी मंडल पर आए है। यहां पर सिर्फ दो-दो लोगों ने ही आवेदन किया है।
यहां पर पूरी प्रक्रिया कर हाई कमान को सूची भेज दी गई है। धीरे-धीरे सभी जिलों की सूची जारी की जा रही है। एटा की सूची जैसे ही फाइनल होगी तो वह भी जारी कर दी जाएगी।
जमुना कुशवाह, जिला चुनाव अधिकारी भाजपा एटा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।