ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटापूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है भाजपा : शिवपाल

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है भाजपा : शिवपाल

तीन कृषि कानून किसान विरोधी हैं। नए कानून में शामिल कान्ट्रेक्ट फार्मिंग से खेतीबाड़ी पूंजीपतियों के हाथ में पहुंच जाएगी। केन्द्र की भाजपा सरकार...

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है भाजपा : शिवपाल
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 14 Mar 2021 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन कृषि कानून किसान विरोधी हैं। नए कानून में शामिल कान्ट्रेक्ट फार्मिंग से खेतीबाड़ी पूंजीपतियों के हाथ में पहुंच जाएगी। केन्द्र की भाजपा सरकार लॉकडाउन, कोरोना वैक्सीन और कृषि कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। रविवार को शहर में निजी कार्यक्रम में आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने व्यक्त किए।

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में प्रसपा लगातार पूर्वांचल और पश्चिमांचल में बैठकें कर किसानों को जागरूक कर रही है। वह किसानों को बता रहे है कि तीन कृषि कानून उनके लिए किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं है। इनसे किसानों को काफी नुकसान पहुंचेगा। इसलिए कृषि कानून का विरोध करना जरूरी है। उनकी पार्टी भी कृषि कानून का हर स्तर पर विरोध कर रही है।

प्रदेश प्रदेश में सभाएं कर किसानों को जागरूक कर रहे हैं। जितने फायदे के विभाग थे उनको सरकार ने पूंजीपतियों को देते जा रहे हैं। चार-पांच बड़े पूंजीपतियों को इस सरकार ने लाभ पहुंचाया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। लूट, हत्या, डकैती हो रही है। थाना में अभियोग दर्ज नहीं हो रहे है। सरकार का नौकरशाही पर कोई अंकुश नहीं है। उसकी वजह से कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले में पार्टी संगठन के विस्तार और अच्छी तरह कार्य करने की बात भी सामने रखी है। बूथ कमेटियां बनाई गई हैं। प्रेसवार्ता में प्रसपा जिलाध्यक्ष शराफ हुसैन काले, सुनील यादव, रामकिशोर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें