कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर 'राष्ट्र सेवा' का लिया संकल्प

Apr 06, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार को जीटी रोड स्थित कार्यालय पर हुआ। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर चर्चा हुई। 7 से 12 अप्रैल तक मंडलों और बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर 'राष्ट्र सेवा' का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार को जीटी रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम शुरुआत जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पार्टी ध्वजारोहण, भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद 'भाजपा की विकास यात्रा' विषय पर संगोष्ठी में पार्टी के गौरवशाली इतिहास और अंत्योदय के लक्ष्य पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को बनी भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह हमारे कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए आत्म-निरीक्षण और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का दिन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा का जो अभियान चल रहा है। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, युवराज अम्बरीष पाल सिंह, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, संतोष चौहान, राहुल गुप्ता, जितेंद्र दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव, दुलारे सिंह, अर्चना सक्सेना, विजय मिश्रा, कुशल खतौलिया, गोपाल शर्मा, निर्मल धनगर, शिशुपाल सिंह यादव, राधेश्याम धनगर, जितेन्द्र सिंह राघव, अंकित चौहान, धीरेंद्र चौहान, रासनेही नागर, जुगेंद्र सिंह राठौर, विजय शास्त्री, विनय राठौर, नितिन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुमित चौहान उपस्थित रहे।छह दिन तक शक्ति केन्द्र-बूथों-मंडलों में होंगे कार्यक्रमभाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर कार्यालय में वृक्षारोपण भी किया। पार्टी स्थापना दिवस उपलक्ष्य में 7 से 12 अप्रैल तक सभी मंडल, शक्ति केंद्रों और बूथों पर वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित किया जाएगा। प्रमुख धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।