खंड शिक्षा अधिकारी का प्रमोशन होने पर किया सम्मान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, एटाबीईओ अनिल कुमार सिंह का पीईएस संवर्ग में प्रमोशन होने के बाद जलेसर में पहला आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। बधाई देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एटा के सदस्य, और अन्य शिक्षण संघों के प्रतिनिधि शामिल थे।

बीईओ अनिल कुमार सिंह अवागढ़ का पीईएस संवर्ग में प्रमोशन होने के बाद जलेसर में प्रथम आगमन पर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। बधाई देने वालों में दोजीराम माथुर, जिला कोषाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एटा, राहुल यादव पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जलेसर, हरि बाबू शर्मा महामंत्री जलेसर पूरन सिंह महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जलेसर, जयदयाल, बलराम गुप्ता, किरण सिंह,अनूप यादव, रामकुमार पाठक, एचएल कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


