Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsBar Association President Issues Notice to Former Election Officials Amid Controversy
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने तीन पूर्व अधिकारियों को दिया नोटिस

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने तीन पूर्व अधिकारियों को दिया नोटिस

संक्षेप:

Etah News - बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने तीन पूर्व चुनाव अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में आरोप लगाए गए हैं कि इन अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया। नई एल्डर्स कमेटी का गठन 16 दिसंबर को किया गया था, जो चुनाव कार्यक्रम का आयोजन कर चुकी है। पूर्व अधिकारी रामेंद्र पाल ने नोटिस का विरोध किया है।

Feb 03, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने तीन पूर्व चुनाव अधिकारियों को लिखित नोटिस जारी किया है। नोटिस रामेंद्र पाल एडवोकेट, केशव सिन्हा एडवोकेट और जगदीश सिंह वर्मा को दिया गया। यह तीनों ही पूर्व में एल्डर्स कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। भेजे गए नोटिस में बताया कि सदस्य बीते साल बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी थे। वर्तमान में चुनावों के लिए एक नई एल्डर्स कमेटी का चयन 16 दिसंबर को 73 सदस्यों की बैठक में किया गया था। चयन माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज और मॉडल बायलॉज के दिशानिर्देशों के अनुसार हुआ। इसकी जानकारी सभी संबंधितों को दी गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नई एल्डर्स कमेटी में प्रताप सिंह राठौर, ब्रजेंद्र कुमार अवस्थी, मेघ सिंह शाक्य, अरविंद कुमार वर्मा और चंद्रपाल यादव को नामित किया गया था। इसी कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया और बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न कराए। चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद इसकी सूचना प्रति तहसीलदार अलीगंज को दी गई। चुनाव प्रक्रिया और चयन की जानकारी राज्य विधिक परिषद प्रयागराज को भी भेजी गई थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के अनुपालन में 16 दिसंबर को पूर्व एल्डर्स कमेटी की जगह नवीन एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व चुनाव अधिकारी रामेंद्र पाल पांडेय जो अब एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी नहीं हैं, पर भ्रमित करने और पूर्व पदाधिकारियों द्वारा धन के कथित गबन के आरोपों में संलिप्तता का जिक्र नोटिस में किया गया है। रामेंद्र पाल पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों ने नियमावली के विरुद्ध चुनाव करवाया है आज भी वह एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी है। उन्हें कोई भी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। नोटिस का जबाव दिया जाएगा।