सीटी स्केन के नाम से कराया लोन, वापस न करने पर बैंक दर्ज करायी रिपोर्ट
Etah News - बैंक से स्वास्थ्य विभाग के सामान खरीदने के लिए लोन लिया गया, लेकिन पैसे का गबन कर लिया गया। कोतवाली नगर में दो मामलों की रिपोर्ट दर्ज हुई है। ज्योति यादव और प्रियंका यादव सहित अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैंक से स्वास्थ्य विभाग संबंधी सामान खरीदने के लिए लोन ले लिया गया। लोन के पैसे का गबन कर लिया। इस तरह के दो मामले प्रकाश में आने पर बैंक की ओर से कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कचहरी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी गजेन्द्र देव की ओर से कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसमें ज्योति यादव पत्नी सतीश कुमार निवासी कमालपुर थाना सिकंदराराऊ सहित दो लोगों को नामजद किया है। आरोप है कि ज्योति यादव की ओर से बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई। बैंक ने अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के लिए लोन दिया था।
यह पैसा वापस नहीं किया गया है। बैंक की ओर से लगातार प्रयास करने के बाद भी पैसा वापस नहीं आया तो कोतवाली नगर में रिपोर्टदर्ज करायी गई है।ऐसे ही शहर के मोहल्ला गजराजपुरी निवासी प्रियंका यादव पत्नी रोहित यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।बैंक की ओर से दर्ज करायी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 24 जुलाई 2024 को सीटी स्केन मशीन खरीदने के लिए लोन लिया गया। इसके बाद एक फरवरी 2025 को पुन: एक्सरे मशीन, कार्डियो, ईसीजी मशीन खरीदने के नाम पर लोन करा लिया। यह पैसा भी वापस नहीं किया गया। बैंक की ओर से लोन लेकर गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से दोनों ही मामलों में जांच की जा रही है। सीओ सिटी कृतिका सिंह ने बताया बैंक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले की ओर गहनता से जांच करायी जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


