Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsBahujan Samaj Party President Vishwanath Pal Welcomed in Etah Ahead of Buddhist Conference
संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कर बसपा पांचवी बार बनाएगी उत्तर प्रदेश में सरकार

संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कर बसपा पांचवी बार बनाएगी उत्तर प्रदेश में सरकार

संक्षेप:

Etah News - बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने एटा जिले में बसपाइयों द्वारा स्वागत किया। वह अलीगढ़ में होने वाले बौद्ध धम्म महासम्मेलन में मुख्य अतिथि हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए निर्देश दिए और मायावती के संदेश साझा किए।

Feb 09, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सोमवार को एटा पहुंचे। अलीगढ़ में आयोजित बौद्ध धम्म महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष का जनपद के बसपाइयों ने मलावन टोल प्लाजा पर माल्यापर्ण, पुष्प गुच्छ एवं बाबा साहब की तस्वीर प्रदान कर स्वागत किया। सोमवार को गुप्ता पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एटा के बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दिशा-निर्देश एवं संदेश बताए हैं। आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जिताकर विधानसभा में भेजा जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोनी, जिलाध्यक्ष कासगंज रामवीर प्रधान, मंडल प्रभारी अलीगढ़ अनिल बघेल, विधान सभा प्रभारी सदर राजू राम रतन, अरविंद कुमार जाटव, बृजेश कुमार, राजेश बौद्ध, विजय सिंह ठेकेदार, राजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह पायलट, चंदन बघेल, कालीचरण पुष्कर, सूर्य प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित अन्य बसपाई मौजूद रहे।