Etah News: 18 जुलाई को होगा ग्रामोद्योग जागरूकता कार्यक्रम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, एटाEtah News: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह के अनुसार, ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 18 तारीख को अलीगंज तहसील परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

Etah News: बुधवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने बताया है कि ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए 18 को अलीगंज तहसील परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी बताया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन जागरूकता सॉफ्टवेयर पर अपना पंजीकरण कराया है, उनसे अनुरोध है कि वह निर्धारित समय दोपहर में 12 पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें:18 जुलाई को जॉब कैंप
ये भी पढ़ें: दोना मेकिंग मशीन के लिए करें आवेदन
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


