Etah News: जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: अलीगंज, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। चिकित्सकों की टीम ने छात्रों को पर्यावरण का महत्व समझाया। डॉ. हर्षवर्धन भारद्वाज ने सभी को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Etah News: जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी

Etah News: अलीगंज, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में गुरुवार को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के महत्व के साथ-साथ बदलते जलवायु परिवर्तन के मानव जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई। डॉ. हर्षवर्धन भारद्वाज ने कहा कि जलवायु और पर्यावरण का हमारे जीवन से सीधा संबंध है। यदि जलवायु संतुलित और पर्यावरण स्वच्छ नहीं रहेगा तो इसका प्रतिकूल प्रभाव मानव जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

छात्रों की जिम्मेदारी

उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को कम से कम एक वृक्ष का रोपण कर उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाचार्य रजनीश कुमार भास्कर, डॉ. रूबी, डॉ. रवि, शिक्षक रेशम पाल, मनोज कुमार गौतम, राजेश शाक्य, शिव कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही。

दुकान में घुसकर युवक पर किया हमला, घायल

अलीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान में घुसकर आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना का विवरण

कसबा अलीगंज निवासी शिवम कुमार की दुकान मोहल्ला सुदर्शन दास में स्थित है। पीड़ित ने बताया कि सात सितंबर की शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान नितिन, विष्णु, प्रदीप, राजीव, राकेश, सुदर्शन सहित कई लोग दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦किस कॉलेज में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था?−
जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी