Etah News: अनुबंधित बसों पर नहीं करते कार्रवाई, ई-रिक्शा के काट रहे चालान

हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News: ई-रिक्शा और ऑटो चालक टीआई पर बिना वजह परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। कई ऑटो चालक विगत शुक्रवार को विधायक विपिन वर्मा से शिकायत की। उनका कहना है कि नियमों का पालन नहीं हो रहा है और टीआई पूर्व की तरह रूट डायवर्जन की कोशिश कर रही हैं, जो चालकों के लिए समस्याएं खड़ा कर रहा है।

Etah News: अनुबंधित बसों पर नहीं करते कार्रवाई, ई-रिक्शा के काट रहे चालान

Etah News: ई-रिक्शा, ऑटो चालकों ने टीआई पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अनुबंधित बसें भी सड़क पर खड़ी रहती है। इसके बाद भी उनका चालान नहीं होता है वही ई-रिक्शा, ऑटो चालकों का भारी-भरकम चालान कर रहे हैं। आरोप है कि चालान करके परेशान किया जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित ई-रिक्शा, ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से शिकायत की। समस्या के समाधान की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाए है कि टीआई, सीओ ट्रैफिक पहले की तरह रुट डायवर्जन कराना चाहती है। पहले भी ऐसा किया गया था।

उससे चालकों को काफी परेशानी हुई थी और रोजी-रोटी संकट खड़ा हो गया था। छोटे से शहर में रुट डायवर्जन की योजना सफल नहीं हो पाएगी। आरोप है कि ऑटो चालक अन्य सड़कों पर ऑटो चलाने नहीं देते है। सवारी भी दस रुपये से ज्यादा नहीं देती है। रुट डायवर्जन होने से ऑटो, ई-रिक्शा चालकों को काफी परेशानी होगी। आरोप लगाए है कि टीआई एक रुट से दूसरे रुट पर जाने नहीं देते है। इससे काफी परेशानी होती है। सदर विधायक से शिकायत की। इसके बाद टीआई को बुलाया गया। मामले में वार्ता की गई। समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।रुट डायवर्जन के लिए ऑटो पर नंबर डालने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को वह भी सदर विधायक के पास गए थे। फिलहाल अभी कोई रुट डायवर्जन नहीं किया गया है। जो भी आरोप लगा रहे है वह गलत है।-अब्दुल कादिर, टीआई एटा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: अनुबंधित बसों पर नहीं करते कार्रवाई, ई-रिक्शा के काट रहे चालान