ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाघर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पीटा

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पीटा

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किय। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई...

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पीटा
हिन्दुस्तान टीम,एटाMon, 15 Apr 2019 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किय। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।

थाना मिरहची के एक गांव निवासी पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 23 मार्च को आरोपी राहुल निवासी सूरजपुर माफी थाना मिरहची पांच अन्य साथियों के साथ घर पर आ धमका और दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहने पर पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।

महिला से छेड़खानी, पांच पर रिपोर्ट

एटा। थाना मारहरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी अफसर निवासी मोहनसती थाना मारहरा सहित पांच आरोपियों ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें