
लगन की दावत खाने पहुंचे युवक पर किया, घर में घुसकर किया फायर
संक्षेप: Etah News - 17 नवंबर को गांव ढटिंगरा में लगन की दावत के दौरान युवक प्रशांत दुबे पर गांव के तीन आरोपियों ने हमला किया। घर लौटने पर आरोपियों ने उसके परिवार पर भी हमला किया और लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लगन की दावत खाने पहुंचे युवक पर हमला कर दिया। जान बचाकर युवक घर पर आया। घर में घुसकर बहन, पत्नी की भी पिटाई की। फायर भी किया, जिसमें वह बच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसरथपुर के गांव ढटिंगरा निवासी प्रशांत दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 17 नवंबर को गांव में हरेन्द्र पुत्र प्रदीप के यहां लगन का कार्यक्रम था। दावत खाने के लिए रात में प्रदीप चौहान के यहां गए थे। आरोप है कि गांव के ही राहुल, राजीव, रवि सभी लोग बैठ कर शराब पी रहे थे।

दावत खाने के लिए आगे बढ़े। तीनों ही गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई और घर पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ही हथियार लेकर घर पर पहुंच गए। घर में घुसकर भी पिटाई की। बचाई आई बहन निधि, पत्नी पर भी हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि रवि ने लाइसेंसी राइफल से जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसमें वह बच गए। बताया कि सारी घटना की वीडियो बना ली है। फायर की आवाज सुनकर लोगों का आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




