ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाफूलों की होली में जमकर झूमे कलाकार

फूलों की होली में जमकर झूमे कलाकार

नवरात्र पर्व पर मंदिरों में प्रतिदिन तरह-तरह के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माता काली मंदिर पर फूलों की होली, मयूर एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। भगवान राधा-कृष्ण सजे कलाकारों ने...

फूलों की होली में जमकर झूमे कलाकार
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 13 Apr 2019 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्र पर्व पर मंदिरों में प्रतिदिन तरह-तरह के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माता काली मंदिर पर फूलों की होली, मयूर एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। भगवान राधा-कृष्ण सजे कलाकारों ने जमकर नृत्य किया वहीं श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर महामायी का गुणगान किया।

नगर के माता काली मंदिर पर प्रतिवर्ष चैत्र एवं शारदीय नवरात्र पर नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। शनिवार की शाम को बाहर से आए कलाकारों ने डांडिया, मयूर नृत्य सहित फूलों की होली खेली गई। धार्मिक गीतों पर कलाकारों के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चे नृत्य कर रहे थे। वातावरण भक्तिमय था। वहीं मोहल्ला सुम्मेर चन्द्र स्थित शिव मंदिर पर हर दिन महिलाएं मंगल गीत गाकर महामायी का गुणगान कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश चन्द्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष बृजेश गुप्ता राजू, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, राजवीर गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता गोला, सभासद नरेन्द्र गुप्ता लालजी, विजय कुमार गुप्ता, राजीव कुमार सक्सेना सहित बडी संख्या में श्रद्घालु महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें