टेली रेडियोलॉजी-जननी सुरक्षा, एंबुलेंस-सीटी स्केन, एमएमयू में रही प्रथम रैंक

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग की कई चिकित्सा सुविधाओं में जनपद ने प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है। टेली रेडियोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना और एंबुलेंस सेवाओं में जनपद ने उत्कृष्टता दिखाई। सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के अनुसार, जनपद ने 1678 एक्सरे जांचें और 12,158 मरीजों को एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए लाया।

टेली रेडियोलॉजी-जननी सुरक्षा, एंबुलेंस-सीटी स्केन, एमएमयू में रही प्रथम रैंक

माह अप्रैल में स्वास्थ्य विभाग की कई चिकित्सा सुविधाओं में जनपद की प्रदेश में प्रथम रेकिंग रही है। सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में इसकी रेकिंग जारी की गई है। माह अप्रैल में टेली रेडियोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, एंबुलेंस, सीटी स्केट और एमएमयू यूनिट संचालन में जनपद की प्रदेश में प्रथम रेकिंग रही है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि माह अप्रैल में टेली रेडियोलॉजी में जनपद की प्रदेश में प्रथम रेंक रही है। अप्रैल माह में जनपद के चार सीएचसी अलीगंज, निधौलीकलां, मारहरा और जलेसर में 1678 एक्सरे जांच कर चिकित्सक की ओर से ऑनलाइन रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ ने बताया कि टेली रेडियोलॉजी में एक्सरे जांच कर छह घंटे के अंदर ऑनलाइन रिपोर्ट चिकित्सक को जारी करनी है।

जिससे मरीज को सुगमता से उपचार हासिल हो सके। अप्रैल में शत-प्रतिशत कार्य रहने से जनपद को प्रथम रैंक हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अप्रैल माह में एमएमयू यूनिट संचालन में प्रथम रैंक हासिल हुई है। माह में एमएमयू यूनिट ने 2888 ओपीडी की। जिसमें 906 जांच की गई। टीम ने 6043 दवाएं मरीजों को वितरित की गई। जननी सुरक्षा योजना में भी जनपद की प्रदेश में प्रथम रैंक रही। इस योजना में कुल 21,322 में से 13,081 लाभार्थियों को भुगतान दिया गया। इसके अलावा 102 एंबुलेंस, 108 एंबुलेंस संचालन में जनपद की बेहतर रैंक रही है। 102 एंबुलेंस ने माह में 12,158 मरीजों को उपचार के लिए लाया गया। इसी प्रकार 108 एंबुलेंस ने माह में 4897 मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।